फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश

Fri, 12 Sep 2014 06:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद दोपहर को झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


वहीं आधे घंटे लगातार हुई इस बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। गुरुवार को बारिश होने से तापमान चार डिग्री तक गिर गया था। बुधवार को इसका माप 31.1 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

झमाझम बरसे मेघ
दून में शुक्रवार को लगभग दिन भर बादल छाए रहे। टुकड़ों-टुकड़ों में झमाझम बारिश हुई। राज्य मौसम केंद्र ने पहले ही अनुमान जताया था कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगहों पर गरज संग वर्षा संभावित है। राजधानी दून में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा तो कहीं गरज के साथ बारिश संभावित है।

अधिकतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन


उधर, मानसून की विदाई को लेकर अभी कोई भी भविष्यवाणी करने से विशेषज्ञ बच रहे हैं। उनकी मानें तो अभी जो मैप सामने आ रहा है, उसके मुताबिक कोई भी संकेत जल्दबाजी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें