फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई राहत लेकिन साथ लाई आफत की आंधी

Sun, 29 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी
  • शाम को राजधानी के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि
  • रविवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी और बारिश से राजधानी दून समेत आस-पास के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो साथ में आई आंधी ने शहर को अस्त व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को पूरे दिन राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय गर्मी और उमस से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे से आसमान में हल्के बादल छाने शुरू हो गए। इस दौरान उमस बढ़ने और कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम करीब पांच बजे आसमान काले बादलों से ढकने लगा और हल्की बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके बाद जोरदारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी और उसम से भी लोगों को राहत मिल गई।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में रविवार को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। देर शाम हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से चरमराई शहर की बिजली व्यवस्था

तूफान से गिरा पेड़ - फोटो : अमरउजाला
शनिवार शाम आए आंधी-तूफान से शहर में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। पावर कारपोरेशन के कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

शाम को आए तूफान से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और टहनियां टूटने की कई घटनाएं र्हुइं। मुख्यमंत्री आवास के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर के ऊपर एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे पूरे वीआईपी क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। पावर कारपोरेशन ने तूफान थमने के बाद किसी तरह क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।

करीब आधा घंटे बाद यहां नियमित रूट से आपूर्ति मिलनी शुरू हुई। इसी तरह बीजापुर गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर 33 किलोवाट के तारों पर पर दो पेड़ गिरने से यहां लाइनें ब्रेकडाउन में आ गईं। राजपुर स्थित सलाना गांव में भी 33 किलोवाट की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रिपिंग हुई। जिससे राजपुर, सलाना, पुरुकुल, मसूरी रोड, जोहड़ी गांव आदि आसपास के क्षेत्रों में करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें