फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश के बीच बर्फबारी संभव

Mon, 06 Jan 2014 08:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम के मंगलवार से करवट बदलने की पूरी संभावना है। शाम के समय से पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट संभव
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा, धुंध परेशानी बढ़ाएगी, जबकि पर्वतीय इलाकों में पाले की आशंका बरकरार है। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो तापमान में गिरावट संभव है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ठंडी हवाओं से कंपकंपी का आलम रहेगा। प्रदेश में दिन में आसमान साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। दून और आस-पास के इलाकों में भी सुबह के वक्त बादल और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


उधर, दून में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए, लेकिन सूरज ने जल्द ही इन्हें अपनी किरणों से ढक लिया। पारे में तकरीबन दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शाम के वक्त चली ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। हवाओं का यह तीखा असर और तीव्र होने की आशंका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें