फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अभी 24 घंटे और भारी बारिश, पांच जिलों में अलर्ट

Thu, 16 Jun 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in uttarakhand - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
गुरुवार तड़के से राजधानी देहरादून में बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। उधर, उत्तराखंड के पांच जिलों में अभी 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक इन पांच जिलों के अलावा प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है।

बुधवार को राजधानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि इस बीच उमस ने भी परेशान किया। बारिश और बादलों की वजह से राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री गिर गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन का तापमान 33.6 डिग्री था जो कि बुधवार को गिरकर 29.7 पर आ गया। उमस दिन भर 70 प्रतिशत से ऊपर रही।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में आगामी 24 घंटे भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

जबरदस्त कोहरे और धुंध के आगोश में मसूरी

fog in mussoorie - फोटो : अमरउजाला
बदले मौसम के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी बुधवार को पूरे दिन जबरदस्त कोहरे और धुंध के आगोश में रही। सुबह से रात तक नगर में घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिन में भी मसूरी-देहरादून, मसूरी-कैंपटी, कंपनी बाग और माल रोड पर पर्यटकों को वाहनों के हेडलाइट जलानी पड़ी। धुंध और कोहरे के साथ ही सुबह हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक झमाझम बारिश के कारण वाहनों के पहिये भी थम गए। सड़क पर एकदम सन्नाटा पसर गया।

पर्यटन नगरी मसूरी में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मंगलवार रात करीब नौ बजे से ही नगर के चारों और कोहरा और धुंध छाने लगा था। देर रात जगह-जगह बारिश और अंधड़ से वनस्पति और पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद बुधवार तड़के से सुबह नौ बजे तक मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।

पूरे दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मसूरी में आम जनजीवन पटरी से उतर गया। शाम को घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मार्गों काफी धुंध होने के कारण वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें