फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हुक्का बार में चल रहा था ये काम, पुलिस की छापेमारी में एक हुक्काबार सील

Mon, 03 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नशा विरोधी मुहिम के तहत सोमवार शाम शहर के हुक्का बार में छापे मारे गए। नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पटेलनगर में एक बार को सीज कर दिया गया, जबकि बसंत विहार में नाबालिग लड़का और लड़की मिलने के कारण हुक्का बार संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय की अगुवाई में सोमवार शाम को हुक्का बार पर छापेमारी की गई। पटेलनगर स्थित ब्लैक हट हुक्का बार पर एसपी ने खुद चेकिंग की। यहां पर न तो नाबालिगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड मिला और न ही संचालक पत्रावली प्रस्तुत कर सका। एसपी ने बताया कि अनियमित्तओं के चलते हुक्का बार को सील किया गया है।

बसंत विहार के एक हुक्का बार में नाबालिग लड़का और लड़की मिलने पर पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि हुक्का बार का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। हालांकि अन्य हुक्का बार की चेकिंग में सामान्य रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्टियां
 पटेलनगर की नया गांव पुलिस चौकी पुलिस ने गोरखा कारबारी गांव के जंगल में छापा मारकर अवैध रुप से चल रही शराब की भट्टियां तोड़ दी। भट्टी तोड़ने के साथ लहन भी नष्ट किया गया है। हालांकि कोई आरोपी हाथ नहीं आ सका है। पांच दिन पहले भी पुलिस ने यहां कई भट्टियों को ध्वस्त किया था। 

नशा छोड़ने वाले बच्चों की पीठ थपथपाई
 पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने सोमवार को बिंदाल बस्ती के नशा छोड़ने वाले बच्चों को अपने आफिस में बुलाकर पीठ थपथपाई। उन्होंने संकल्प दिलाया कि वह भविष्य में किसी तरह का नशा नहीं करेंगे। साथ ही नशा करने वालों को आगाह करेंगे। बता दे कि डीआईजी पहले भी बिंदाल बस्ती के बच्चों को सम्मानित कर चुके है। उन्होंने ही अभिभावकाें को बुलाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें