सियासी जानकारों का मानना है कि वरुण गांधी के बयानों को लेकर उनकी पार्टी सहज नहीं मानी जा रही है। वरुण अपनी बेबाक बयानी के लिए अकसर चर्चाओं में रहते हैं। इसीलिए राहुल से उनकी इस भेंट को राजनीतिक चश्मे से देखने की कोशिशें भी हो रही हैं। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
VIDEO : सांसद वरुण गांधी ने परिवार संग किए बदरी-केदार धाम के दर्शन, पूजा कर लिया आशीर्वाद
राहुल गांधी की यात्रा में सहयोग कर रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं, इस मुलाकात के दौरान कोई मौजूद नहीं था। यह एक पारिवारिक मुलाकात थी और इसमें क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं जानता। चार मिनट की मुलाकात के बाद राहुल वहां से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए और वरुण बाबा केदार के दर्शन के लिए चले गए।