फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्विक रिस्पांस टीम करेगी नशा तस्करों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नशा तस्करों पर अब क्विक रिस्पांस टीम कार्रवाई करेगी। यह टीम नशा तस्करी, बिक्री और खरीद फरोख्त की शिकायत मिलने पर छापे मारेगी। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के मामलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने इसका गठन किया है। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों व हॉस्टल पर विशेष निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन

लगातार मिल रही नशा तस्करी और खरीद-फरोख्त की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा और प्रशासन के अधिकारियों की क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। स्कूल-कॉलेजों में नशा तस्करों का जाल फैला हुआ है। यह अपराधी पहले छात्र-छात्राओं को नशे की लत पड़वाते हैं और बाद में उनसे ही तस्करी करवाते हैं। इसके अलावा उन्होंने नशे के नेटवर्क को तोड़ने और बड़े तस्करों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
टोल फ्री नंबर पर करें नशे की शिकायत
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आसपास नशा बिकने, नशा तस्करों या उनसे जुड़ी अन्य जानकारी टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं। उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह टोल फ्री नंबर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी ने शहरवासियों से किसी भी तरह की जानकारी होने पर उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सहभागिता से ही नशे के इस नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

सिगरेट कंपनियों पर करेंगे कार्रवाई
जिलाधिकारी डा. कुमार ने कहा कि तंबाकू एक्ट के तहत सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी और फोटो छापना अनिवार्य है। कई कंपनियां ऐसा नहीं कर रही है। अब तक प्रशासन बेचने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई करता था। अब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें