फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्कर सिंह धामी बोले: जिम्मेदारी पर खरा उतरा, खुद हार गया लेकिन पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं टूटने दिया

Sat, 12 Mar 2022 09:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह खरा उतरे हैं। संतोष है कि पार्टी चुनाव जीती। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं टूटने दिया। ये बातें उन्होंने भाजपा की जीत पर बधाई देने पहुंचीं उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान कहीं।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलकर उन्हें प्रदेश में पार्टी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी चुनाव जीत गई। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह खरा उतरे हैं। 

विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि उनके साथ ही अन्य पार्टी नेताओं ने भी पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। सीएम ने कहा कि चुनाव में यदि अपने क्षेत्र में अधिक समय देते तो शायद चुनाव जीत जाते। लेकिन यदि पार्टी का प्रदर्शन खराब हो जाता तो अपने वरिष्ठ नेतृत्व को क्या जवाब देता। जिसने इतने भरोसे के साथ उन्हें चुनाव कमान सौंपी थी। सीएम ने कहा कि उन्हें संतोष है कि पार्टी चुनाव जीती है और उन्होंने पार्टी नेतृत्व का भरोसा नहीं टूटने दिया। 

विज्ञापन

प्रदेश में कई विधायक धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार
पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल भी सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने पहुंचे थे। नौटियाल ने कहा कि धामी को फिर से सीएम बनाना उनके साथ न्याय होगा। प्रदेश में कई विधायक उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे रहे और अपने लिए समय नहीं दे सके। सांसद अजय टम्टा एवं नवनिर्वाचित विधायक धन सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पार्टी की जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें