फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Uttarakhand: दोस्त के साथ घर से निकला था युवक, पीठ पर गोली मार सड़क पर फेंक दिया शव 

Sat, 12 Mar 2022 06:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर

सार

केहड़ा गांव से लक्सर आने वाले रास्ते पर एक युवक का शव मिला। उसकी पीठ पर गोली लगी थी। वह सुबह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त के साथ निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही पुलिस को जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के दोस्त की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन

लक्सर कोतवाली की रायसी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हबीबपुर कुड़ी निवासी आनंद (30) पुत्र रोढा नगर के एक नर्सिंग अस्पताल में साइकिल स्टैंड का काम देखता था। वर्तमान में वह शुगर मिल के पास स्थित विकास कालोनी में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात आनंद का दोस्त संजय उसे बुलाकर अपने साथ ले गया था।


मृतक के दोस्त की तलाश के में जुटी पुलिस

देर रात को संजय घर वापस आ गया था लेकिन आनंद घर नहीं लौटा था। परिजनों ने संजय से आनंद के बारे में जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद परिजन संजय को साथ लेकर आनंद की तलाश करने लगे लेकिन आनंद का कहीं पता नहीं लग सका। सुबह तक परिजन और संजय उसकी तलाश करते रहे। इस बीच संजय आनंद के परिजनों को छोड़कर लापता हो गया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें... महंगे सैर-सपाटे के लिए हो जाइए तैयार: चारधाम यात्रा पर भी महंगाई की मार, पढ़ें अब बुकिंग के लिए कितनी होगी जेब ढीली

वहीं, शनिवार सुबह केहड़ा गांव से लक्सर आने वाले रास्ते पर लोगों ने आनंद को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों को भी जानकारी दी।

विज्ञापन

कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

वहीं, घटना की सूचना एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ बीएस चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक के दोस्त की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

उसके दोस्त के मिलने के बाद घटना की सही जानकारी पता चल पाएगी। मृतक की पीठ के पीछे गोली लगी है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है।  पुलिस हत्या के मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से जानकारी ले रही है कि आनंद की किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। साथ ही पता कर रही है कि आनंद की संजय से कब से दोस्ती थी और उससे तो कोई रंजिश नहीं थी। 

पुलिस को लापता होने की नहीं दी सूचना
बताया जा रहा है कि आनंद का दोस्त संजय परिजनों के साथ रातभर उसकी आसपास तलाश के लिए साथ-साथ घूमता रहा लेकिन उसने परिजनों को पुलिस को सूचना नहीं देने दी। उसके विश्वास में आकर परिजनों ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। ऐसे में शक की सूई संजय पर ही घूम रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें