फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर 'पुष्कर राज': आवास में पुष्कर सिंह धामी का हुआ भव्य स्वागत, मां ने फूल बरसाए, आरती उतारी और फिर खिलाई खीर

Tue, 22 Mar 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मां ने पुष्प बरसाने के बाद बेटे धामी को प्यार किया। तिलक लगाया। आरती उतारी और इसके बाद उन्हें अपने हाथों से बनाई हुई खीर खिलाई। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक दल का नेता चुने जाने और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पुष्कर सिंह धामी का परिजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

विज्ञापन


सोमवार को शाम पुष्कर सिंह धामी अपने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां उनकी मां और पत्नी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह भीतर पहुंचे तो मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। मां ने पुष्प बरसाने के बाद बेटे धामी को प्यार किया। तिलक लगाया। आरती उतारी और इसके बाद उन्हें अपने हाथों से बनाई हुई खीर खिलाई। 

इस दौरान बाहर से लगातार पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों की आवाज आती रही। प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने मां का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री आवास देर रात तक जश्न में डूबा रहा। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और उन्होंने खूब पटाखे फोड़े और हवा में रंग उड़ाए और खुशियों की होली मनाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें