सोमवार को शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के दौरान भारी बवाल हो गया। प्लांट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने विरोध में महापौर और पार्षदों पर पथराव किया।
विज्ञापन
2 of 6
protest
इस दौरान मची भगदड़ में गिरने से जमनपुर निवासी इस्लाम (50) बेहोश हो गया, एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
3 of 6
protest
बवाल के बीच किसी तरह विधायक राजकुमार और महापौर ने नींव रखकर प्लांट का शिलान्यास किया। देर शाम सीएम और महापौर ने मृतक के परिजनों को एक एक लाख रुपये मुआवजा देना की घोषणा की है।
4 of 6
protest
सोमवार को पार्षदों के साथ महापौर प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे तो आसन नदी बचाओ संघर्ष समिति और पछवा दून बचाओ समिति के सैकड़ों लोगों ने विरोध में उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 6
protest
लोगों ने महापौर की गाड़ी को घेरकर पथराव कर दिया। पथराव में महापौर की गाड़ी का शीशा टूट गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं गेट के आगे लेट गईं। बवाल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने महापौर और पार्षदों से धक्कामुक्की भी की।
एसपी देहात श्वेता चौबे पुलिस कर्मियों के घेरे में महापौर और पार्षदों को प्लांट के अंदर ले गईं। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में करीब एक घंटे बाद पहुंचे विधायक व संसदीय सचिव राजकुमार और महापौर ने प्लांट का शिलान्यास किया।
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भी उनकी गाड़ी पर पथराव किया। पुलिस ने जवाबी पथराव और लाठियां भांजकर भीड़ को भगाया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके विरोध में लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। हिरासत में लिये गए लोगों को छोड़ने पर जाम खोला गया।