फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, केवल यहां होगा काम

Wed, 25 Oct 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने छठ पूजा पर्व पर बृहस्पतिवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। बैंकों, कोषागार, उप कोषागार को छोड़ कर शेष सभी विभागों में अवकाश रहेगा।  
विज्ञापन


इस बार सरकार ने छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश किया है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पिछले दो दिनों से छठ पर्व पर अवकाश घोषित होने के लिए कर्मचारी काफी बेताब थे।

सचिवालय के गलियारों में चर्चा थी कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जनपदों में ही छठ पूजा पर अवकाश घोषित होगा। कर्मचारी एक-दूसरे से अवकाश के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


पढ़ें:-http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2017/10/25/22854502-755572107984686-142316138-n_59f086c8eeb27.jpg

लेकिन बुधवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए। आदेश साफ कहा गया कि बैंकों, कोषागार व उप कोषागार को छोड़ कर राज्य में अवकाश रहेगा। इस बारे में सभी विभागों के अधिकारियों व जिलाधिकारियों को अवकाश की सूचना भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें