फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसरों ने खोला मोर्चा, त्योहारों में होगी दिक्कत

Mon, 13 Oct 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों के बड़े संगठन आईबॉक (ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन) ने 13 अक्तूबर के बाद से प्रबंधन का अतिरिक्त सहयोग करने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


नवंबर के पहले सप्ताह में हड़ताल
संगठन ने साफ कहा है कि सदस्य ‘वर्क टू रूल’ के हिसाब से काम करें और कार्यालय को अतिरिक्त समय न दें। बीच-बीच में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाए और नवंबर के पहले सप्ताह में हड़ताल की जाए।

इसके बाद भी बात न बने तो बेमियादी हड़ताल का सहारा लिया जा सकता है। 23 अक्तूबर को दीपावली है और इसके एक सप्ताह पहले और बाद का सप्ताह खरीददारी का है। ऐसे में संगठन के इस निर्णय से बैंक ग्राहकों को आने वाले त्योहारी सीजन में बैंकिंग में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन


संगठन के महासचिव हरविंदर सिंह की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि एक  ओर बैंक अधिकारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ उनकी वेतन, भत्तों की मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है।

वर्क टू रूल का पालन हो...
ऐसे में संगठन ने अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। आंदोलन के कार्यक्रम में 13 अक्तूबर से ही अधिकारियों को वर्क टू रूल का पालन करने को कहा गया है। मतलब यह है कि अधिकारियों की ओर से कार्यालय का समय खत्म होते ही काम बंद कर दिया जाएगा।

ऐसे में उन बैंकों में खास परेशानी होने वाली है जहां स्टाफ की कमी के कारण बैंक प्रबंधकों पर सारा दारोमदार है। प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में कई ऐसी शाखाएं हैं जो अकेले अधिकारी के दम पर चल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें