फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघर के विरोध दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
कूड़ाघर के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पछवादून बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सेलाकुई। पछवादून बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को शीशमबाड़ा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समिति के पदाधिकारियों ने 3 अक्टूबर 2016 को हुए लाठीचार्ज के विरोध में काला दिवस मनाया और सांकेतिक धरना दिया। समिति ने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि जब तक शीशमबाड़ा स्थित कूड़ाघर को हटा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि धर्मावाला पंचायत में प्रस्तावित कूड़ाघर को किसी हाल भी नहीं लगने दिया जाएगा। धरने में ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद, ग्राम प्रधान शराफत अली, ग्राम प्रधान तनवीर अहमद, ग्राम प्रधान गणेश टंडन, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष यामीन अंसारी, कांग्रेस नेता डॉ. ताहिर, इकबाल सिद्दीकी, जिला सचिव कांग्रेस सुमन तोमर, जिला सचिव कांग्रेस अमजद इलाही, हाजी हुसैन अहमद, हाफिज मोहम्मद आबिद, बीडीसी इकराम मलिक, बीडीसी बिसन सिंह, भीम आर्मी जिला प्रभारी गुफरान, उप प्रधान बबलू, उप प्रधान नसीबू उफ़ॱर मोनू, वॉर्ड सदस्य राजू नेगी, वार्ड सदस्य देशराज नौटियाल, अमन जोशी, सरिता रानी, सोनिया सेमवाल, रश्मि वर्मा, मौहम्मद अहमद, हाजी शमशाद, बाबू इकबाल, इरशाद अली, इस्लाम, आबाद अली, जुल्फीकार, प्रवेज अहमद, आजाद ग्रुप के संस्थापक आसिफ़ कुरैशी, इकराम सलमानी, आशु अंसारी, सद्दाम अली, अंकित असवाल, अमित कुमार, इमरान ख़ान, सराफत अली, कय्यूम शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें