फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर आवश्यक कट नहीं छोड़ने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/हरबर्टपुर। बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर कुल्हाल जलविद्युत गृह के सामने कट नहीं छोड़े जाने का ग्रामीणों व जलविद्युत निगम कर्मियों ने विरोध किया है। उन्होंने सहसपुर विधायक से उनके आवास पर मुलाकात करके जलविद्युत गृह की संवेदनशीलता को देखते हुए उसके सामने कट छोड़े जाने की मांग की है। विधायक ने एनएचएआई के निदेशक को फोन करके समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन मोटर मार्ग पर स्थित कुल्हाल जलविद्युत गृह के सामने मार्ग को क्रॉस करने के लिए कट नहीं छोड़ा गया है। इस कारण दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जलविद्युत गृह पर पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि कुल्हाल जलविद्युत गृह के सामने कट छोड़ने की व्यवस्था मार्ग की डीपीआर में अंकित है लेकिन इसके बाद भी निर्माण कंपनी ने मन मर्जी से उसके सामने डिवाइडर लगा दिया है।
कुल्हाल ग्राम पंचायत प्रधान के प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद यामीन के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मचारियों ने सुद्धोवाला में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सहसपुर विधायक को सौंपा। विधायक ने तत्काल एनएचएआई के निदेशक को फोन करके निर्माण कंपनी की मनमानी को रोकने व नियमानुसार संवेदनशील और अति आवश्यक स्थानों पर कट छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार सैनी, संजय शर्मा, संजीव, सऊद खान, संजय, आशीष राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें