फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस ने छापेमारी की तो खुली देह व्यापार की पोल, सच जानकर दंग रह गई पुलिस

Tue, 18 Sep 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रपुर में मुख्य बाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमार की कार्रवाई की। जहां से पुलिस ने होटल मैनेजर और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी होटल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी हरीश राम पुत्र दौलत राम रुद्रपुर मुख्य बाजार स्थित मधुवन होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

बीते सोमवार की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का काम चल रहा है।

विज्ञापन

दस दिन के लिए 30 हजार रुपए देने की हुई थी बात

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच होटल मैनेजर हरीश और तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान होटल में पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से चार-पांच युवक फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक दो युवतियां परगना दक्षिण 24 कोलकाता की और एक युवती संजयनगर खेड़ा की रहने वाली है।

बताया गया कि इन युवतियों को पश्चिम बंगाल की रिया नाम की एक युवती ने यहां भेजा था। इस दौरान उन्हें दस दिन के लिए 30-30 हजार रुपए दिए जाने की बात हुई है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल के मैनेजर हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन युवतियों को कॉउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें