बच्चों के पिता विक्टर डेनियल से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उस रात बेटियों को मैगी में नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश किया, फिर मझली बेटी एलिना का सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया।
गला काटे जाने के बाद भी एलिना कई घंटे तक जीवित रही। लेकिन पश्चाताप होने की जगह वह सुबह तक यही सोचता रहा कि बेटी के लाश को कहां ठिकाने लगाया जाए।
सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि विक्टर डेनियल ने पेशेवर अपराधी की तरह अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया था। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दो पेज की चार्जशीट में उसकी पूरी हैवानियत दर्ज है, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।