फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया वैली क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में प्रो कबड्डी स्टार दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। साहिया मिनी स्टेडियम में होने वाले तीन दिवसीय साहिया वैली क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए साहिया सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं और आयोजन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष कलम सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह के पहले दिन महिला कबड्डी और ओपन कबड्डी प्रतियोगिताओं के मुकाबले खिलाए जाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में दूसरे दिन ओपन कबड्डी और जौनसार-बावर कबड्डी लीग के मैच आयोजित किए जाएंगे। जौनसार-बावर कबड्डी लीग में इस बार हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। आयोजन समिति के अनुसार ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं जौनसार-बावर कबड्डी लीग में प्रथम पुरस्कार 71 हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान आकर्षक लक्की ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार में स्कूटी दी जाएगी। समिति के प्रबंधक कांति चौहान ने बताया इस बार ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में देश के कई नामी प्रो कबड्डी शामिल होंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल राय, इंदर सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, ज्ञान सिंह राय, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मुकेश रावत, भोपाल रावत, कृपाराम बिष्ट, वीरेंद्र सिंह चौहान, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें