फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Jail: बैरक में बिस्तर लगाने को लेकर भिड़े दो बंदी, कैंची से किया हमला, एक घायल

Tue, 06 Jun 2023 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बंदी विवेक चंदेल चोरी आदि घटनाओं में जिला कारागार में बंद है। वहीं, हत्या के मामले में आदित्य नाम का बंदी भी है। दोनों को जेल के बैरक नंबर आठ ए में रखा गया है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिला कारागार में बैरक में बिस्तर लगाने को लेकर मामूली विवाद के बाद दो बंदी आपस में भिड़ गए। एक बंदी ने दूसरे पर कैंची से हमला कर दिया। इससे बंदी घायल हो गया। कारागार अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शिकायत के बाद प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी बंदी की रिमांड की मांग की है।

विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि बंदी विवेक चंदेल चोरी आदि घटनाओं में जिला कारागार में बंद है। वहीं, हत्या के मामले में आदित्य नाम का बंदी भी है। दोनों को जेल के बैरक नंबर आठ ए में रखा गया है। बताया कि बंदी विवेक चंदेल और आदित्य के बीच तीन जून की शाम को बिस्तर लगाने को लेकर बहस हो गई। उस समय बैरक राइटर ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। बताया कि अगले दिन सुबह बंदी विवेक बैरक के बाहर चाय पी रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य बंदी भी बैठे थे।

Uttarkashi: पोस्टर लगने के बाद बढ़ा तनाव, नौ मकान मालिक खाली कराएंगे विशेष समुदाय के व्यापारियों से दुकानें
विज्ञापन


बंदी विवेक ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी आदित्य आया और उसकी पीठ पर कैंची से हमला कर दिया। किसी तरह से दूसरे बंदी ने आरोपी के हाथ से कैंची छीन ली। बाद में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और घायल विवेक चंदेल को इलाज के लिए जिला कारागार अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी बंदी आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें