फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गणना के दौरान कैदियों ने बंदी रक्षक को बुरी तरह पीटा, फिर धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 30 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार जिला जेल में बृहस्पतिवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैदियों ने एक बंदी रक्षक की बुरी तरह पिटाई करते हुए धारदार हथियार से हमला बोल दिया। अन्य बंदी रक्षकों ने उसे कैदियों की पकड़ से जैसे-तैसे छुड़ाया।

विज्ञापन


पीड़ित बंदी रक्षक ने चार कैदियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा का कहना है कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जेल खुलने से पहले रोजाना कैदियों की गणना होती है।

बैरक संख्या आठ सी में बंदी रक्षक महेश सिंह नेगी गणना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बंदी रक्षक ने सो रहे एक कैदी ललित को जब उठाया तो उसने हाथापाई कर दी। तीन अन्य कैदियों गुरुदेव उर्फ देवी, मंजीत और गोविंद ने भी बंदी रक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से उसकी कलाई पर वार कर जख्मी कर दिया और हत्या की नीयत से गला भी दबाना चाहा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैदियों को दूसरी बैरकों में किया शिफ्ट

बैरक में हंगामा होने पर दूसरी बैरक में मौजूद बंदी रक्षकों ने मौके पर पहुंचकर महेश सिंह नेगी को छुड़ाया। बंदी रक्षक से हुई मारपीट से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक अशोक कुमार, जेलर एसएम सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

बंदी रक्षक ने सिडकुल थाने पहुंचकर चारों कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि ललित, गुरुदेव, मंजीत पर हत्या के केस चल रहे हैं और गोविंद को हत्या के आरोप में सजा हो चुकी है। 

घटना के बाद हरकत में आए जेल प्रशासन ने कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर दिया। कैदियों का गुट तोड़ने की दिशा में यह कदम उठाया गया। जेलर एसएम सिंह की माने तो पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें