फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी कारोबारियों से मोमो के पैसे मांगे तो रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, फिर झोंक दिया फायर

Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में रायपुर में प्रापर्टी कारोबारियों ने शराब के नशे में जमकर हुड़दंग किया। दो प्लेट मोमों के पैसे मांगने पर पहले मारपीट की और फिर लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां चला दीं। इसमें रेस्टोरेंट मालिक बाल-बाल बचा।

विज्ञापन


पुलिस ने चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। यह वारदात बुधवार रात रायपुर के डोभाल चौक पर हुई। नेहरू ग्राम निवासी शम्मी क्षेत्री यहां फास्ट फूड का रेस्टोरेंट चलाते हैं।

पड़ोस में रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी संजय उपाध्याय ने तीन साथियों के साथ दो प्लेट मोमो लिए। शम्मी ने पैसे मांगे तो इस बात पर संजय उपाध्याय से विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ शम्मी से मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संजय उपाध्याय ने लाइसेंसी पिस्टल से दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोलियां शम्मी के बगल से निकल गईं। शोर-शराबा होने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने संजय उपाध्याय निवासी डोभाल चौक, शोभित बौड़ाई निवासी कारगी रोड, आनंद सिंह पंवार निवासी आजाद कालोनी और अंकित कपूर निवासी पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल और पाटल बरामद हुआ है।

रायपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। लाइसेंस पिस्टल शोभित बौड़ाई का बताया गया है। हालांकि वो लाइसेंस उपलब्ध नहीं करा सका। घटना के समय आरोपी शराब का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें