देहरादून में क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के स्कूल में प्रधानाचार्य और उनके पति ने छात्र को सजा देने के लिए अमानवीयता की सारे हदें तोड़ दीं।
स्कूल में शरारत कर रहे बच्चे को की इतनी पिटाई हुई कि उसका कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। स्कूल प्रशासन ने दवा दिलाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को छात्र का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज करा दिया।
देहरादून की आजाद कॉलोनी निवासी ठेकेदार हबीज अहमद का बेटा इंतशाफ (15) टर्नर रोड के लव डेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को इंतशाफ अपने साथियों के साथ स्कूल में कुछ शरारत कर रहा था।