फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून के प्राचीन टपकेश्वर मंदिर के पुजारी कोरोना पॉजिटिव, मंदिर किया बंद

Mon, 24 Aug 2020 03:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

देहरादून के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद मंदिर को बंद कराया गया है। मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर बंद किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर न आएं। घर पर रहकर ही पूजा करें। इससे पहले अभी तक मंदिर समिति मन्दिर बंद होने के पीछे गणेश विसर्जन के कारण लोगों की उमड़ रही भीड़ को बताती रही, जिस कारण काफी असमंजस की स्थिति बनती रही।

हालांकि, अब मंदिर समिति के आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति साफ हो गई।

विज्ञापन

एडिशनल एसपी के ड्राइवर, गनर सहित तीन कर्मी कोरोना की चपेट में

ऋषिकेश के ढालवाला मुनिकीरेती क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब इसकी चपेट में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल का भद्रकाली स्थित कार्यालय भी आ गया है। यहां तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक का गनर और वाहन चालक भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी के गनर, वाहन चालक और एक अन्य कार्यालय कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गनर, वाहन चालक और एक अन्य स्टाफ को बुखार की शिकायत पर सोमवार को तीनों का पूर्णानंद ग्राउंड में रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया।

जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद कार्यालय के सभी कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। कार्यालय को फिलहाल सीज कर दिया गया है। इसके अलावा उक्त कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों का विवरण जुटाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें