फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के बाद घट जाएगी महंगाई!

Fri, 25 Jul 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में दाम के मामले में आसमान चढ़ रहा टमाटर कांवड़ यात्रा के बाद उतर सकता है।
विज्ञापन


अभी टमाटर का थोक रेट 30, जबकि खुदरा दाम 50 रुपए किलो तक चल रहा है। माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद सप्लाई ठीक होने के बाद दाम में गिरावट आ सकती है।

नियमित हो रही टमाटर की आवक
दून में पहाड़ से टमाटर की आवक नियमित हो रही है। इसके बावजूद रेट लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को निरंजनपुर मंडी में भी 30 से 32 रुपए किलो टमाटर बिका।

जबकि लालपुल पटेलनगर और आस-पास की मंडी में टमाटर 50 रुपये और प्याज 40 रुपए किलो बिका। मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि यूपी के मैदानी इलाकों में सप्लाई किए जाने के कारण दून में टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी के रायबरेली और इलाहाबाद तक दून का टमाटर भेजा जा रहा है। लेकिन कांवड़ यात्रा के बाद सप्लाई ठीक हो सकती है।

बरसात से दिक्कत है। दूसरी ओर अब तक हल्द्वानी और नासिक के टमाटर की आवक शुरू नहीं हुई। जब तक इन जगहों से टमाटर नहीं आता, यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
- विजय थपलियाल, मंडी सचिव

..तो दूध भी नहीं जलाएगा
राजधानी देहरादून में कांवड़ यात्रा के बाद दूध संकट भी खत्म होने की उम्मीद है। राजधानी में हर रोज 35 हजार लीटर से अधिक दूध अमूल, रिलायंस, मदर डेयरी आदि कंपनियों का आता है।

कांवड़ यात्रा के चलते मार्ग बाधित होने से शहर तक दूध की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे कुछ लोग मनमाने रेट वसूल रहे हैं। 48 रुपये लीटर वाले दूध के 50 रुपए तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पटेलनगर में अमूल डेयरी संचालक मनी अग्रवाल बताते हैं कि दो दिन से आपूर्ति ठप है। लेकिन कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद एक-दो दिन में स्थिति सामान्य होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें