फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election 2022: विधानसभा भवन देहरादून में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, इन पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 11 Jul 2022 05:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। अधिकृत विधायकों व सांसदों को मतदान करने के लिए विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में व्यवस्था की गई है। आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार पूर्व अनुमति के लिए सभी विधायकों व सांसदों को निर्धारित प्रारूप भेजा गया है। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में 18 जुलाई को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक समय तय किया है। इसके अलावा मतदान स्थल में मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में मत देने के लिए अधिकृत विधायकों व सांसदों को मतदान करने के लिए विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321  में व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति लेकर विधायक और सांसद देश के किसी भी राज्य मुख्यालय या संसद भवन के कक्ष संख्या 62 में मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...रेस्टोरेंट में फटा कुकर: हरकी पैड़ी के पास धमाके से मचा हड़कंप, खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में मची भगदड़
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार पूर्व अनुमति के लिए सभी विधायकों व सांसदों को निर्धारित प्रारूप भेजा गया है। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा लेना प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे। मतदान प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश सिंघल पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें