फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में फटा कुकर: हरकी पैड़ी के पास धमाके से मचा हड़कंप, खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में मची भगदड़

Mon, 11 Jul 2022 04:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरकी पैड़ी के पास अचानक हुए धमाके से होटल में खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी लोग बाहर भागने लगे। यहां रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर अचानक फट गया। धमाके होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर फटने से हड़कंप मच गया। इस दौरान खाना खा रहे यात्री व कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास एक रेस्टोरेंट में शनिवार की देर रात यात्री खाना खा रहे थे।

ये भी पढ़ें...दर्दनाक: बारिश बनी काल, जीजा की आंखों के सामने साले को बहा ले गया सैलाब, तस्वीरें

विज्ञापन


इस दौरान प्रेशर कुकर में छोले उबाले जा रहे थे। इस दौरान कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर के फटने की आवाज सुनते ही होटल में खाना खा रहे यात्रियों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी लोग तेजी से बाहर की तरफ भागे। वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारी भी काम छोड़कर बाहर की तरफ निकलने लगे। धमाका होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि कुकर फटने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें