देहरादून। ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने, वाहनों का परमिट बनवाने, टैक्स जमा कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों के लिए अब वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। ऐसा सरकारी कार्यालयों में सौ फ़ीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश होने के चलते संभव हो सकेगा।
आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि जल्द ही लर्निंग व स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा बढ़ाया जाएगा। अब कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त है। जल्द ही कार्यालय में पूर्व की भांति अधिक से अधिक संख्या में लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही अधिकारियों की बैठक कर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
बता दें, 10 हजार से अधिक ऐसे आवेदक हैं, जिन्हें स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार है, लेकिन आरटीओ की ओर से स्लॉट की संख्या बेहद कम होने की वजह से आवेदक न तो पंजीकरण करा पा रहे हैं और न ही उस दिन ड्राइविंग लाइसेंस जारी हो पा रहा है।