फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की चौथी विधानसभा के अध्यक्ष बने ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद

Thu, 23 Mar 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
premchand
विज्ञापन
ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। विस अध्यक्ष प्रेमचंद ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


बतां दे कि अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन आने के कारण अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

प्रेमचंद के नामांकन से कैंट विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष नाराज दिखाई दिए थे। हरबंस कपूर की नाराजगी के बावजूद प्रेमचंद अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमचंद का परिचय

uttarakhand assembly
ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का जन्म 12 अप्रैल 1960 को डोईवाला में हुआ। उनकी शिक्षा-दीक्षा डोईवाला में हुई। वह स्नातकोत्तर हैं और उन्होंने कानून की शिक्षा भी ग्रहण की है।

विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े रहे अग्रवाल युवावस्था से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। नौजवान साथियों के संग गरीब बच्चों को मुफ्त ट्यूशन पढ़ाने का उन्होंने क्षेत्र अभियान भी चलाया था।

आरएसएस पृष्ठभूमि से जुड़े प्रेम ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से 2007 में पहला चुनाव जीते। फिर 2012 में उन्होंने चुनाव जीता और उसके बाद एक फिर निर्वाचित होकर विस पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें