फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बढ़ाई पीआरडी जवानों को काम पर रखने की आयु सीमा, अब 60 साल की उम्र तक मिलेगी ड्यूटी

Sat, 25 May 2019 01:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को अब 60 वर्ष की उम्र तक ड्यूटी मिलेगी। इससे पहले युवा कल्याण विभाग की ओर से सिर्फ 50 वर्ष की उम्र तक ही ड्यूटी करने को मिलती थी। विभागीय मुख्यालय से जिला कार्यालय में इस आदेश का पत्र पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जिले में वर्तमान में 1049 पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। बढ़ती बेरोजगारी के चलते एमए पास युवक भी पीआरडी जवान बनने को मजबूर हैं, जबकि पहले ही कार्यरत पीआरडी जवानों को पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिल पा रही है।

अब तक युवा कल्याण विभाग ने पीआरडी जवानों को ड्यूटी पर रखने की उम्र 50 वर्ष निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया है। इससे अब पीआरडी जवानों को 10 साल और ड्यूटी करने को मिलेगी। 
विज्ञापन


वर्तमान में उच्च शिक्षा प्राप्त युवक भी पीआरडी जवान बन रहे हैं, जबकि 50 वर्ष से अधिक उम्र के पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं मिल पा रही थी। अब पीआरडी की आयु सीमा 60 वर्ष करने से सभी पर्याप्त ड्यूटी मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

-मोहन सिंह नाग्नयाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें