फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दी उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष को धमकी, कहा गोलियां से होगा स्वागत

Wed, 22 Jun 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता और खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने लंढौरा प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


कहा कि हरिद्वार में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दिन लंढौरा में शांति मार्च के बहाने अशांति मार्च निकालकर किशोर उपाध्याय राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं।

उनके समर्थक किशोर उपाध्याय और उनके साथ आने वाले लोगों का टमाटरों, पत्थरों और गोलियों से स्वागत करेंगे। बाद में अपने बयान को बदलते हुए कहा कि लंढौरा में टकराव किसी भी हद तक जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शांति मार्च के नाम पर दोबारा माहौल खराब किया जा रहा है

कुंवर प्रणव - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार में अमित शाह की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि लंढौरा का विवाद मुख्यमंत्री हरीश रावत के इशारे पर माहौल खराब कराने के लिए कराया गया था।

अब शांति मार्च के नाम पर दोबारा माहौल खराब किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेसियों की कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि उनके पांच हजार समर्थक रैली में न आकर लंढौरा में मुस्तैद रहेंगे।

ऐसा भी हो सकता है कि टकराव होने पर हालात एक जून को हुए उन्माद से भी ज्यादा बदतर हो जाएं। उन्होंने कहा कि उनकी लंढौरा रियासत सदैव धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर रही है। आज भी उनका सभी धर्मों के अनुयायियों में भारी जनाधार है। वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें