फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मंत्री, काम न करने वालों को ब्लैक लिस्ट में डालें

Sat, 15 Apr 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के वित्त, पेयजल, संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण में लेटलतीफी पर कड़े तेवर दिखाए। साथ ही समय पर काम न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ आशीष चौहान को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदार भविष्य में उत्तराखंड में ठेके नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री पंत ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में लोनिवि, एडीबी, पीएमजीएसवाई डिवीजनों के माध्यम से बन रही सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जिन सड़कों में काम शुरू हुआ था, वह अब तक पूरा नहीं हुआ है। उनका लक्ष्य 2017-18 में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की अधूरी सड़कों का काम पूरा कराना है।

इसमें जो भी ढिलाई बरतेगा, उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोनिवि के मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा को निर्माणाधीन सड़कों का काम समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा अधूरी सड़कों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। स्वीकृत सड़कों में विवाद सुलझाने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों से बात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने बाहर के बड़े ठेकेदारों द्वारा स्थानीय स्तर पर बगैर अनुबंध के रखे गए ठेकेदारों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आगे से बड़े ठेकेदार, स्थानीय ठेकेदार के मध्य कार्यदायी संस्था अनुबंध कराएगी। छोटे ठेकेदारों को भुगतान कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

मंत्री ने नगर में डॉट के पुल का पुनर्निर्माण शीघ्र करने के साथ ही पांडेगांव के पुल की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा गुणवत्ता खराब मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को परिणाम भुगतने होंगे।

50 लाख मिलने के बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत

मंत्री की समीक्षा के दौरान आंवलाघाट पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने से सड़क को हुए नुकसान का मामला भी उठा। रकम मिलने के बाद भी लोनिवि ने सड़क की मरम्मत नहीं की है। मंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़क पर शीघ्र हॉटमिक्स कराने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिए। दो साल पहले सड़क की क्षतिपूर्ति के रूप में जल संस्थान ने लोनिवि को 50 लाख रुपये दिए। तब लोनिवि के अभियंताओं ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कंकरीट बिछाने की बात कही थी, जो फुटपाथ का काम भी करता, लेकिन दो साल बाद भी इस रकम का लाभ जनता को नहीं मिला है। नगर में पाइप लाइन के लिए खुदी जमीन पर मिट्टी पसरी पड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें