वर्ष धनराशि
2015-16 7.73
2016-17 -
2017-18 10.131
2018-19 105.595
2019-20 121.548
2020-21 54.015
कुल धनराशि 299.019
(उपरोक्त धनराशि करोड़ों में)
इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
परिवार श्रेणी वार्षिक पारिवारिक आय कारपेट एरिया
ईडब्ल्यूएस 3 लाख रुपये 30 वर्ग मीटर
एलआईजी 3-6 लाख तक 60 वर्ग मीटर
एमआईजी-1 6-12 लाख तक 90 वर्ग मीटर
एमआईजी-2 12-18 लाख तक 110 वर्ग मीटर
लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित पुत्र-पुत्रियां शामिल होंगे।
देश में अपना पक्का आवास न होने वालों को ही मिलेगा लाभ।
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थी सभी घटकों में सहायता ले सकता है।
एलआईजी और एमआईजी श्रेणी का लाभार्थी ऋण आधारित योजना से सहायता प्राप्त कर सकता है।
एमआईजी श्रेणी में आय अर्जित करने वाले वयस्क सदस्य को, जिसकी स्वयं की आय हो योजना का लाभ ले सकता है।
सबके लिए आवास योजना पर एक नजर
आवास मांग सर्वेक्षण में कुल आवास मांग - 19094
मलिन बस्ती से कुल आवास मांग - 11171 (58.5)
अन्य भाग से कुल आवास मांग - 7923 (41.5)
अगले कुछ महीनों में धौलास समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी अन्य विभागों और प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाए जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हम 2022 तक लक्ष्य का पूरा कर लें।
-जीसी गुणवंत, सचिव, एमडीडीए