पावर बैंक एप से ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपियों की 17 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। इन सभी कंपनियों के नाम इस धोखाधड़ी में सामने आए हैं। इसके साथ ही एसटीएफ ने कुछ एप को चिह्नित किया है, जिनके माध्यम से ठगी की जा रही है या फिर ठगी की आशंका है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक सात मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उत्तराखंड एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, एक और का नाम सामने आया है। इनमें पवन कुमार पांडेय के नाम पर 08, प्रकाश बैरागी की 05 और राम उजागर की 04 कंपनियों के लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश सरकार को की गई है।
एसएसपी ने बताया कि जिन आरोपियों को दिल्ली और बैंगलुरू में पकड़ा गया है उन्हें भी जल्द उत्तराखंड लाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
इन एप से बनाकर रखें दूरी
- टेस्ला पावर बैंक
- काउ केयर,
- कोविन
- ट्रैवल
- एक्सएसएस डायनामिक
- ईजेड प्लान
- एमएमएफए
- सनलाइट एप
- किंग रिच
- एचपीजेड न्यू ईजेड प्लान
- एडॉप्ट काउ
- शेयर पावर
- सन फैक्ट्री
- पॉकेट वेल्द
- को-अर्न
- सी प्लेन प्राइवेट लिमिटेड
-फायर विन