फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी में पीओपी 11 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड 11 जून को होगी। परेड में शिरकत कर देश विदेश के करीब 350 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होकर अधिकारी बन सेना का अभिन्न अंग बनेंगे।
विज्ञापन

सेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य व कैडेट्स के परिजन भी परेड देखने के लिए दून पहुंचेंगे। अकादमी प्रबंधन परेड की तैयारियों में जुटा हुआ है। पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेट्स जमकर रिहर्सल कर रहे हैं। पासिंग आउट परेड से पहले भी अकादमी में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अकादमी अधिकारियों के मुताबिक, तीन जून को ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें आर्मी कैडेट्स कालेज विंग के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की डिग्री से दीक्षित किया जाएगा। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट्स अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे।
आठ जून को कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी होगी, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कई अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। नौ जून की सुबह को कमांडेंट रिहर्सल परेड होगी, जबकि मुख्य पासिंग आउट परेड से एक दिन पहले 10 जून को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्पले शो भी आयोजित किया जाएगा। 11 जून को सुबह छह बजे से पासिंग आउट परेड होगी। अकादमी की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अकादमी परिसर के चारों ओर की सुरक्षा का जिम्मा सेना के सशस्त्र जवानों व बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के जिम्मे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें