मौत को करीब से देखने की अजीबो गरीब चाह में एक सिपाही की बेटी ने फांसी पर लटक कर जान दे दी।
रुड़की पॉलीटेक्निक की छात्रा ने मौत को गले लगाने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया है। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के साथ साथ पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
पुलिस के मुताबिक रुड़की सुनहरा रोड पर शांति विहार कॉलोनी निवासी राकेश चंद्र इन दिनों उत्तरकाशी के पुरोला थाने में तैनात है। उनका परिवार रुड़की में ही रहता है। सिपाही की 21 साल की बेटी तन्नू उर्फ तमन्ना पॉलीटेक्निक कर रही थी।
रविवार की शाम के समय तन्नू ने अपने कमरे के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की दरवाजे खटखटाते हुए उसे पुकारा।