फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मतगणना के दौरान पुन: सक्रिय होगा कांग्रेस का कंट्रोल रूम, पार्टी पदाधिकारियों की हुई लंबी चर्चा

Sun, 06 Mar 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं की धड़कने भी तेज होने लगी हैं।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। तय किया गया कि मतगणना वाले दिन को पार्टी उत्साह के साथ मनाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम में जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, मतगणना स्थल पर मौजूद एजेंटों की ओर से कंट्रोल रूम को पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि पार्टी इस दिन को उत्साह की तरह मनाना चाहती है। 

पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं की धड़कने भी तेज होने लगी हैं। हर कोई अपनी पार्टी की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है तो राजनीतिक दलों ने भी मतगणना से पहले अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी मतगणना से पूर्व पुन: अपने कंट्रोल रूम को सक्रिय करने जा रही है। जिसके लिए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटे बच्चों से नारे लगवाए जाने पर कांग्रेस का पलटवार- कहा पहले भी रेस्क्यू हुए, लेकिन जगराता पहली बार हो रहा

कंट्रोल रूम में इनकी लगाई गई है ड्यूटी
10 मार्च को मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम में संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, मीडिया चैयरमेन कमेटी राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, आरपी रतूड़ी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम बहुखंडी, सुरेंद्र रांगड़, नरेशानंद नौटियाल, परिणीता बड़ोनी, शांति रावत, विशाल मौर्य आदि पूरे राज्य से विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें