फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, केंद्रीय एजेंसियों ने दून आकर की पूछताछ

Sun, 12 Apr 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

द्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने भी विक्रांत से पूछताछ की है। विक्रांत तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
देहरादून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाने में राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उस पर देश की गोपनीय सूचनाएं साझा करने के आरोप में शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत भी प्राथमिकी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने भी विक्रांत से पूछताछ की है। विक्रांत तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़ा हुआ था। एसएसपी एसटीएफ अजय ने बताया कि कश्यप लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था और वह देश विरोधी तत्वों के संपर्क में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाकर विदेश में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था।

संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएमए, आईएसबीटी और पीएचक्यू थे निशाने पर; पाकिस्तान को भेजी गई थी लोकेशन
विज्ञापन


उसने देहरादून के महत्वपूर्ण संस्थानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों से संबंधित जानकारी, लोकेशन और वीडियो फुटेज साझा किए थे। उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी देहरादून पहुंचे और उन्होंने आरोपी से विस्तृत पूछताछ की।
विज्ञापन



पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच बहुस्तरीय एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है। आरोपी के नेटवर्क, उसके संपर्कों और फंडिंग के स्रोतों की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें