फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही आई सामने

Fri, 20 Oct 2023 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे। तभी डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक गिरने से सुषमिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के डीएवी पीजी कालेज के पीछे की दीवार अचानक गिरने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई।

विज्ञापन


काॅलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुषमिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस किसान सम्मान यात्रा: रुड़की तक ट्रैक्टरों से पहुंचे लोग, हरीश रावत बोले- भाजपा शासन में किसान परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें