फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गूगल पर नंबर ढूंढना पड़ा भारी, ऑनलाइन सामान मंगवाया, वापस करने के चक्कर में गंवा डाले नौ लाख रुपये

Fri, 20 Oct 2023 12:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जगत निवासी बद्रीश विहार ने बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से एसी डस्ट प्रोटेक्शन कवर मंगाया था। सामान प्राप्त होने पर डिलीवरी बॉय को पैसे दे दिए थे, लेकिन कवर छोटा होने के कारण वह उसे वापस करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल से उक्त कंपनी का हेल्पलाइन नंबर खोजा और फोन किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति को ऑनलाइन सामान मंगाने के बाद उसे वापस करने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर ढूंढना भारी पड़ गया। गूगल पर मिला नंबर साइबर ठगों का निकला। उन्होंने व्यक्ति के खाते से नौ लाख रुपये से अधिक उड़ा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि जगत निवासी बद्रीश विहार कारगी ग्रांट ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से एसी डस्ट प्रोटेक्शन कवर मंगाया था। सामान प्राप्त होने पर डिलीवरी बॉय को पैसे दे दिए थे, लेकिन कवर छोटा होने के कारण वह उसे वापस करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें...Israel-Hamas War: इस्राइल के ओली ने बयां की पीड़ा, कई साल पहले भारत आकर बदली थी पहचान, बताई दिल की बात

इसके लिए उन्होंने गूगल से उक्त कंपनी का हेल्पलाइन नंबर खोजा और फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बैंक खाते और एटीएम की जानकारी मांगी।जानकारी देने के बाद ही उसके बैंक खाते से 9,06,960 रुपये कट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें