कनखल क्षेत्र में गंगनहर से सोमवार की सुबह मासूम की सिर कटी लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथमदृष्टया मासूम की हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें,कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को प्रेमनगर आश्रम पुल के समीप गंगनहर में शव बहने की सूचना दी। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शताब्दी द्वार के ठीक सामने से मासूम का शव बाहर निकाला, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खडे़ हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
दस दिन पुराना है शव
एसओ राजीव रौथाण का कहना है कि संभवत: मछलियों ने मासूम के सिर को खा लिया है, लेकिन शरीर के किसी अन्य अंग को क्यों नहीं खाया, इस सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर लाल रंग का स्वेटर और भूरे रंग की इनर है। शव करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
कमर में बंधी है सोने की ताबीज
शव को देखने से ऐसा लग रहा है बालक किसी संपन्न परिवार का है। मासूम की कमर में काले रंग के धागे की तगड़ी बंधी हुई है। साथ ही धागे में सोने की ताबीज भी बंधी हुई है, जिससे बच्चे को किसी की बुरी नजर न लगे।