देहरादून के कैंट थाने में तैनात कांस्टेबल की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई। कांस्टेबल शंकर सिंह रावत की मौत से उनके घर वाले सकते में हैं।
दरअसल, ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से आते वक्त रास्ते में फिसलने के कारण वो गिर गए। इसके बाद वो खुद बाइक चलाकर घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही वो दरवाजे पर गिर गए जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
आनन फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुर्घटना ही मौत की वजह बताई गई है।
कांस्टेबल शंकर सिंह रावत पिछले कई सालों से कैंट थाने में पैरोकार के पद पर तैनात थे। उनका आवास राजपुर थाने में आवासीय कालोनी में है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी
शुक्रवार देर रात को वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से घर के लिए निकले। थाने से कुछ दूरी आगे जाकर ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके बाद वह बाइक से ही घर पहुंचे। परिजनों ने जैसे ही दरवाजा खोला वह गिर पड़े। परिजन उन्हें दून अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट विनोद कुमार जैठा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी सामने आई है।