साहब आजकल, बहुत परेशान हैं और गुस्सा भी। पता नहीं कौन उनके ट्रांसफर की खबर ऑन एयर कर देता है।
खबर भी ऐसी की पूरी फर्जी। एक बार ऑन एयर होती है तो फिर उनका फोन बजना शुरू। सब पूछना शुरू कर देते हैं कि कहां हुआ है ट्रांसफर। कुछ दिन पहले परेशान साहब ने गुप्त जांच करवाई की यह अफवाह उड़ाता कौन है।
पता चला कि कुछ खबरनवीस रात को बार में पेग पीने के साथ ही उनका ट्रांसफर करवा देते है। जितने पेग हलक के अंदर उतने ही अधिकारियों को ट्रांसफर। फिर बाहर निकल कर अफवाह उड़ा देते हैं।
एक दिन यह खबरनवीस अधिकारी के सामने बैठा था। अधिकारी ने हसंते हुए कहा कि अगर दुबारा अफवाह उड़ाई तो मुकदमा दर्ज होगा। अधिकारी को हसंते हुए खबरनवीस ने देखा को मजाक समझा। लेकिन थोड़ी ही देर में अधिकारी गंभीर मुद्राओं में आ गए और कहा ‘आईएम सीरियस’।