एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि सोनू का 24 घंटे का रिमांड मंजूर हो गया है। आरोपी से जहरीली शराब बनाने और बिक्री करने के मामले में पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके साथ इस काम में कौन-कौन लोग संपर्क में थे, उनकी जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हरदेवा का दो दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे रुड़की जेल शिफ्ट कर दिया गया है। केमिकल उपलब्ध कराने वाले कंपनी मालिक समेत चार अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस की ओर से भी हरदेवा और अर्जुन का बी वारंट दाखिल किया गया है। सहारनपुर पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अपने स्तर से पूछताछ करेगी।