उत्तराखंड भाजपा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में पांच नवंबर को होने वाले मेगा शो की तैयारी कर ली है। प्रदेश के 35 शिवालयों के परिसरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण होगा।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सरकार के मंत्रियों को भी दायित्व दिया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करा दिया है।
केदारनाथ: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार बाबा केदार का धाम, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, संगठन स्तर पर 35 देवालयों व मंदिरों में मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी व्यवस्था देखेंगे। कार्यकर्ता देवालयों में पूजा-अर्चना करेंगे और केदारनाथ में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम सुनेंगे।
इन 35 देवालयों व मंदिरों में होगा लाइव प्रसारण
गंगोत्री, यमुनोत्री, काशी विश्वनाथ, बदरीनाथ, गोपीनाथ, कालेश्वर, ज्योर्तिमठ, केदारनाथ, सुरकंडा देवी, कुंजापुरी, चंद्रबदनी, मासु देवता, टपकेश्वर महादेव, डाट काली, चंडी देवी, मंसा देवीस, दक्षेश्वर महादेव, हरकी पौड़ी, नील कंठ महादेव, कालेश्वर, पाताल भुवनेश्वर, क्यू कालेश्वर, कामाख्याल, बागनाथ, बैजनाथ, गोलू देवता चितई, शिवालय बालीगढ़ सल्ला भाटकोट, जागेश्वर, रिश्केश्वर महादेव, बालेश्वर, नैनादेवी, कैंची धाम, मुक्तेश्वर, बाला सुंदरी, चैती देवी मोटेश्वर महादेव।