फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022: नए उत्तराखंड और भाजपा के लिए मंत्र फूंकेंगे मोदी, तरकश में हो सकते हैं विपक्ष को असहज करने वाले तीर

Sat, 04 Dec 2021 10:58 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

PM Modi Dehradun Visit: पीएम का शनिवार का दौरा पूरी तरह से राजनीतिक और चुनावी माना जा रहा है। खुद पार्टी पीएम की जनसभा के जरिये अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश होना बता रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड भविष्य और भाजपा की चुनावी चुनौती से पार पाने के लिए मंत्र फूकेंगे। वे अपने तरकश से विपक्ष को असहज करने वाले तीर भी छोड़ सकते हैं। पौने दो महीने के दौरान पीएम मोदी ने तीसरी बार शनिवार को उत्तराखंड आएंगे। इससे पहले वह जब ऋषिकेश और फिर केदारनाथ में आए तो ये दोनों दौरे सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित रहे।

विज्ञापन


चुनाव 2022: आज देहरादून में पीएम मोदी, 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे

लेकिन पीएम का शनिवार का दौरा पूरी तरह से राजनीतिक और चुनावी माना जा रहा है। खुद पार्टी पीएम की जनसभा के जरिये अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश होना बता रही है। ऐसे में जाहिर है कि पीएम के भाषण में उत्तराखंड के मतदाताओं को रिझाने के लिए घोषणाएं होंगी और विपक्ष को असहज करने वाले तीर भी निकलेंगे।
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit: रैली स्थल के पास धारा -144 लागू, पोस्टर-बैनर से पटा शहर, प्रदर्शनकारियों को हटाया

2025 में नया उत्तराखंड बनाने का सपना दिखा चुके हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केदारनाथ की यात्रा पर आए थे, उस दौरान एक जनसभा में उन्होंने 2025 तक प्रदेश को नया उत्तराखंड बनाने का सपना दिखाया था। उन्होंने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। उस वक्त उन्होंने संकेतों और प्रतीकों में अपनी प्राथमिकता बताई थी। लेकिन शनिवार की जनसभा में वह उत्तराखंड के भविष्य की योजनाओं का और अधिक खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन


विपक्ष पर भी साधेंगे तीर
विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने कांग्रेस की सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती है। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष और खास तौर पर कांग्रेस को निशाना बना सकते हैं। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह कांग्रेस के किन नेताओं को निशाने पर रखते हैं।

शाह ने हरीश रावत को किया टारगेट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों जब एक कार्यक्रम देहरादून आए थे, तो जनसभा के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को टारगेट किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें