फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली खराब मौसम के चलते रद्द, आज होना था कार्यक्रम

Fri, 04 Feb 2022 09:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली रद्द - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये रैली आज होने वाली थी लेकिन खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई है।  

विज्ञापन

उत्तराखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आगाज आज से होने वाला था। प्रधानमंत्री भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे और पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करने वाले थे। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, वर्चुअल रैलियों के साथ पीएम मोदी जनसभाएं भी करने वाले हैं। उनकी जनसभा की तिथियां जल्द प्राप्त हो जाएंगी। पीएम आज सुबह 11 बजे अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिलों के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की वर्चुअल रैलियों के कार्यक्रम की संभावित तिथियां प्राप्त हुई हैं। जल्द उनकी रैलियों का तय कार्यक्रम उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन


बहरहाल अभी जो संभावित वर्चुअल रैलियां प्रस्तावित हैं, उनमें प्रधानमंत्री छह फरवरी को पौड़ी संसदीय क्षेत्र, आठ फरवरी को टिहरी संसदीय क्षेत्र, 10 को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें