फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी की एक ही उपलब्धि, बार-बार देश का अपमान करना'

Thu, 21 May 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार को मोदी सरकार के एक साल को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेत्री ने पीएम मोदी पर विदेशों में देश का अपमान करने का आरोप लगाया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब रीता बहुगुणा ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में पिछले एक साल में एनडीए सरकार ने एक लाख 75 हजार करोड़ रुपये की कटौती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का एक ही ध्येय है-कॉरपोरेट के साथ, खुद का विकास।
विज्ञापन


कृषि एवं सिंचाई, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा आदि क्षेत्रों में मय आंकड़ों के साथ केंद्र को रीता बहुगुणा जोशी ने आम आदमी के खिलाफ करार दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार घोषणाएं करने में ट्वेंटी-ट्वेंटी हैं, योजनाएं बनाने में एक दिन का क्रिकेट मैच या ओडीआई है और योजनाओं को धरातल पर उतारने में शून्य है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगर मोदी सरकार को सूट-बूट की सरकार कह रहें हैं तो गलत नहीं कह रहे हैं। केंद्र सरकार ने कांग्रेस की योजनाओं का ही रूप बनाकर नए नाम से जारी किया और उसमें भी बजट में अभूतपूर्व कटौती की।
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं के चलते किसान कर रहे आत्महत्या

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा फसल का नुकसान होने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मानसून भी कमजोर बताया जा रहा है। उसके बावजूद केंद्र सरकार ने शांता कुमार कमेटी की संस्तुतियों के नाम पर यूपीए की खाद्य सुरक्षा योजना को वोट सुरक्षा योजना बताकर खारिज करने की कोशिश की।

इस योजना के क्रियान्वयन में बार-बार लेट लतीफी की गई। इतनी खराब फसल के बावजूद भी आदेश दिए गए कि अनाज की खरीद उतनी ही की जाए जितना की पीडीएस का कोटा है। ऐसा करके सरकार ने एक लाख करोड़ की सब्सिडी तो बचा ली पर करोड़ों लोगों के अनाज का हक मार लिया।

रीता ने कहा कि केंद्र की सरकार फिलहाल बवंडर बनाने और भ्रम पैदा करने के लिए जानी जा रही है। कांग्रेस विपक्ष में है और विपक्ष का दायित्व निभाते हुए कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

'विदेशी धरती पर देश का अपमान ही करते हैं मोदी'

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक 19 विदेश यात्राएं करने के बाद, 58 दिन बाहर रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ही उपलब्धि है और वह है विदेश की धरती पर बार-बार देश का अपमान करना। चीन में प्रधानमंत्री देश में पैदा होना अपमान बता रहे हैं।

बताया गया कि कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में एक ही विषय पर केंद्र की नीतियों को पर्दाफाश करेगी। 25 तक यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने वित्त आयोग की संस्तुति पर राज्यों को केंद्र के संसाधन में अधिक हिस्सा देने की बात की है। पर आंकड़े स्पष्ट कर रहे हैं कि राज्यों को जितना दिया गया उससे कहीं अधिक विभिन्न योजनाओं में से काट लिया गया।

वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक सुबोध उनियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, लालचंद शर्मा, मथुरा दत्त जोशी आदि भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें