मंगलवार को गंगोत्री से हरिद्वार लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
पीएम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि प्रधानमंत्री राहत कोष से हादसे में मृतकों को 2-2 लाख रुपये की
घोषणा की। साथ ही गंभीर रुप ये घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।