फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के क्यारकुली गांव में बनेगा खेल मैदान , खेल मैदान के निर्माण कार्य का जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुडींर ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंङ करते जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर। - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
मसूरी। भट्टा-क्यारकुली गांव में खेल मैदान बनाने के लिए जिला पंचायत ने पांच लाख की स्वीकृत किए हैं। इसके लिए तीन लाख की पहली किश्त जारी हो गई है। खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने बताया कि गांव में लंबे समय से खिलाड़ी और गांव के लोग खेल मैदान बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने बताया कि बजट नहीं होने के कारण खेल मैदान नहीं बन पाया था। इस अवसर पर राजेश रावत, दीपांशु, धीरज रावत, करण कोटाल, दीपक रावत, विनोद, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें