फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप

Sat, 12 Mar 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून

सार

लैं‌डिंग के वक्त विमान का टायर फट गया।
हादसे के चलते एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द।
हादसे में क‌िसी के घायल होने की खबर नहीं।
एयरपोर्ट अध‌िकारी कर रहे टायर फटने के कारणों की जांच।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एयरफोर्स का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना होते ही एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। विमान के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से आपात स्थिति में देहरादून से होने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग एयरफोर्स का विमान देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैं‌डिंग कर रहा था तभी रनवे पर विमान का टायर फट गया।

टायर फटने के चलते विमान रनवे पर ही खड़ा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में एयरपोर्ट से सभी उड़ानें और लैंडिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

टायर फटने के कारणों की हो रही जांच

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दून से स्पाइस जेट, एयर ‌इंडिया, जेट एयरवेज और इंडिगो की उड़ानें होती हैं। दून से जाने वाली अधिकतर फ्लाइट दिल्ली के लिए हैं।

वहीं हादसे पर एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें